फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। नगला कलू में काफी समय से लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी जब निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
कंजौली के मजरा नगला कलू में शहीद के घर के पास कई गलियों में पानी भरा है। पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। कई साल से लगातार शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में नहाने धोने के लिए पानी घर के सामने गड्ढा खोदकर उसी में भरना पड़ता है। उसके बाद बाल्टी से भरकर बाहर फेंकने जाना पड़ता है। कई बार तो घर के सामने बने गड्ढों में बच्चे भी गिर जाते हैं।
विज्ञापन

पहले भी कई बार शिकायत की लेकिन कोई देखने तक नहीं आता। प्रधान भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता है। रास्ते पर हर समय पानी भरा रहता है। बरसात के समय समस्या और बढ़ जाती है। पानी ओवरफ्लो हो जाता है। निकलने के लिए और कोई रास्ता नहीं है। एसडीएम से भी शिकायत की लेकिन समस्या जस के तस बनी हुई है। इस संबंध में एसडीएम शिव सिंह का कहना है कि बीडीओ को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
- खेत के आगे पानी जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। सड़क ऊंची बने तो निकासी की व्यवस्था हो। रास्तों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर की गई अभी तक सभी शिकायत व्यर्थ रही है। - खुशहाल दास
- जलभराव की समस्या की तरफ प्रधान का जरा भी ध्यान नहीं है। हमलोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नहीं देते। - असलम
- गांव में गंदे पानी को निकालने की समस्या कई सालों से है। ग्राम प्रधान से शिकायत करते हैं तो कहते हैं कि हमे वोट नहीं दिए, जिस को वोट दिया है उससे कहो वहीं आपकी समस्या का समाधान करेगा। - किताबी
विज्ञापन

- एसडीएम से शिकायत के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। घर के सामने गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरते हैं। उस पानी को बाल्टी से बाहर फेंकते हैं। कई बार इस गड्ढे में गिरकर बच्चे जख्मी हो चुके हैं। - रूमाला बेगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें