न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंदिर से घंटा चोरी करने के आरोपी को कोतवाली सदर पुलिस ने 21 घंटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली सदर इलाके के नगला भोजा स्थित भोजा भगत बाबा के मंदिर से 22 जुलाई की रात को घंटा चोरी हुई थी। मामले में राकेश कुमार की तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर नेे घंटा चोरी करने वाले नीटू पुत्र निरंजन निवासी नगला भोजा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी के पीतल के 21 घंटे भी बरामद किए हैं। अभियुक्त पर कोतवाली सदर में सात मामले पहले से दर्ज हैं। संवाद