फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राम मंदिर आंदोलन से विहिप को मिली पहचान

विज्ञापन
हाथरस : विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अथिति का प्रतीक चिह्न देकर स्वागत करते जिला गो र? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय कृष्णा गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह जिला गोरक्षा प्रमुख गुड्डू चौधरी के संयोजन में आयोजित किया गया। इसमें दर्जनों विहिप कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ब्रजप्रांत सहमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन की सफलता से विहिप भारत के साथ साथ विदेश में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं के हृदय में स्थान बना चुका है।
उन्होंने कहा कि आज विहिप का काम भारत के सभी प्रांतों के साथ साथ विश्व के 50 से अधिक देशों में है। राम मंदिर आंदोलन की सफलता के बाद विहिप ने देश में गो हत्या पर प्रतिबंध, मतांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। देश के सभी प्रखंडों में सेवा केंद्र शुरू करने और सभी पंचायतों में समिति गठित करने में विहिप के कार्यकर्ता से लेकर अधिकारी तक लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र पाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यप्रकाश गोस्वामी मौजूद रहे। मंच पर आसीन मुकेश कुमार सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, अशोक चौधरी समाज सेवी, सुधीर गर्ग, हेमंत गौतम, प्रवीण गुप्ता, रूप मनोहर गर्ग सभासद, राकेश वर्मा पूर्व सभासद, चौधरी तेज सिंह, मोहन सिंह पूर्व एथलीट, ओमवीर सिंह प्रधान प्रतिनिधि, हरस्वरूप सिंह, कंचन सिंह रिटायर्ड एडीओ, कुमारपाल बधौतिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें