फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 191 व्यक्तिगत शौचालयों के आवेदनों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत व्यक्ति शौचालयों के निर्माण के लिए 191 लाभार्थियों की ओर से आवेदन किया गया है। इन आवेदनों को सत्यापन के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से संबंधित एडीओ पंचायत को भेज दिया गया है। सत्यापन के बाद पात्रों की सूची को बजट आवंटन के लिए शासन को भेजा जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अब ग्राम पंचायतों में रहने वाले बांशिदों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले की ग्राम पंचायतों से पंचायती राज विभाग को व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए आवेदन आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अब तक विभाग को 191 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। ब्लॉक बार इन आवेदनों को एडीओ पंचायत को भेजा गया है। एडीओ पंचायत संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव के माध्यम से आवेदक की पात्रता की जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय बनाने के लिए लगातार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इन आवेदनों की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन स्तर से इन आवेदकों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें