16 अगस्त को कटक, ओडिशा निवासी एक महिला ने नई दिल्ली रेलवे थाने में पांच साल के बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। उसने बताया था कि कटक जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे के प्लेटफार्म नंबर छह पर थी, तभी कोई उसके पांच साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।
नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने पांच साल के बच्चे की चोरी करने वाले वेंडर हाथरस के सिकंदरा राऊ निवासी विकास वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में बच्चे को ले जाते हुए कैद हो गया था। आरोपी पेशे से सुनार था। एक साल पहले भारी घाटे और भारी कर्ज के कारण उसका कारोबार बंद हो गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त को कटक, ओडिशा निवासी एक महिला ने नई दिल्ली रेलवे थाने में पांच साल के बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। उसने बताया था कि कटक जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे के प्लेटफार्म नंबर छह पर थी, तभी कोई उसके पांच साल के बेटे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को ले जाते दिखा। 18 अगस्त पुलिस ने आरोपी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से बच्चे को भी बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी 16 अगस्त को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आया था। प्लेटफार्म पर उसने एक महिला को तीन बच्चों के साथ देखा। उसके बाद उसने बच्चे की चोरी करने का फैसला किया। भीड़ का फायदा उठाकर वह बच्चे को लेकर भाग गया। वह उसी रात बच्चे को कटरा ले गया और 17 अगस्त की सुबह श्री शक्ति एक्सप्रेस से वापस लौट भी आया। वह बच्चे को अपने गांव ले जाना चाहता था। आरोपी की पत्नी बच्चे को लेकर उससे अलग रह रही है।