न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे सघन चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति अभियान के अनुपालन में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले शातिर वाहन चोर विनोद कुमार पुत्र रामवीर निवासी खुटीपुरी थाना मुरसान हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स बिना नंबर की बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।