न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोटी खिला रही एक वृद्धा को गाय ने पटक दिया। लोगों ने जैसे-तैसे वृद्धा को बचाया और जख्मी होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली सदर इलाके के किला गेट खाई निवासी हाल निवासी तमनागढ़ी की वृद्धा प्रेमवती देवी पत्नी लालाराम बृहस्पतिवार को गाय को रोटी खिला रही थी। इसी बीच गाय आक्रामक हो गई और वृद्धा नीचे पटक दिया। वृद्धा की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और उसे बचाया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार जारी है।