फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओढ़पुरा बिजलीघर पर हंगामा, अधीक्षण अभियंता का आवास घेरा

विज्ञापन
हाथरस : एसई आवास पर प्रदर्शन करते बिजली कटौती से परेशान लोहिया नगर के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लगातार तीन दिनों से बिजली नहीं मिलने से परेशान लोहिया नगर के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट गया। बिजली कटौती की शिकायत करने ओढ़पुरा कार्यालय पहुंचे लोगों का गुस्सा तब और फूट पड़ा जब मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिले। आक्रोशित लोगों ने यहां काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता के आवास पर पहुंचकर घेराव किया और नारेबजी करते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर बिजली थाना और थाना हाथरस गेट से पुलिस पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। अधीक्षण अभियंता ने मौके पर जेई को भेजकर लाइन की समस्या को दूर कर आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
उल्लेखनीय है कि शहर के मथुरा रोड पर लोहिया नगर में तीन से बिजली नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि एक फेस आ रहा है। उस पर लोड पड़ता है। थोड़ी देर में फॉल्ट हो जाता है। इस कारण बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली सही करने वाले आते हैं तो पैसे की मांग करते हैं। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां तैनात बाबुओं से भी लोगों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

काफी देर इंतजार के बाद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोग ओढ़पुरा स्थित अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह के आवास पर पहुंच गए। मामले की जानकारी के बाद अधीक्षण अभियंता ने कार्यालय में बुलाकर लोगों से वार्ता की। लोगों का कहना था कि उनकी छतों पर तार लटके हुए हैं। बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल रही है। अधीक्षण अभियंता ने जेई को मौके पर भेजा। खंभे बदलवाने के साथ लाइन को सही कर आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। तब जाकर लोग शांत हुए। संवाद
कामकाज छोड़ कार्यालय से बाहर आए कर्मी
बिजली न मिलने से नाराज लोगों ने कार्यालयों में तैनात बाबुओं व कर्मियों को खूब खरीखोटी सुनाई। कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को यह डर सताने लगा कि उनके साथ अभद्रता न हो जाए। इसलिए कर्मी कार्यालयों को कुछ देर के लिए छोड़कर बाहर खड़े हो।
एक महिला गर्मी की वजह से हुई बेहोश
लोहिया नगर के लोगों का कहना था कि वह सुबह से भटक रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गर्मी के चलते लोगों के साथ आई सायरा नाम की महिला की तबियत खराब हो गई। वह कार्यालय में काफी देर तक लेटी रही। चर्चा यह भी रही कि वह गर्मी के चलते बेहोश हो गई थी।
- बिजली न मिलने के कारण बच्चे चैन से सो नहीं पा रहे हैं। इस कारण आज स्कूल भी नहीं गए हे। गर्मी में बिजली न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। इस कारण ओढ़पुरा आना पड़ा है। - आशा
- लोहिया नगर में सिंगल फेस आ रहा है। उस पर लोड पड़ता है। थोड़ी देर में फॉल्ट हो जाता है। तीन दिन से बिजली नहीं आ रही थी, मजबूरी में यहां आना पड़ा है। जब किसी को सही करने के लिए बुलाया जाता है तो वह पैसे की मांग करता है। - टिंकू
- बिजली विभाग समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। लगातार तीन दिन से बिजली न आने के कारण छोटे-छोटे बच्चों का हाल बेहाल है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। काफी मुश्किलें हो रही है। सुबह मुरसान गेट कार्यालय गया लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। - सूरज सिंह
विज्ञापन

- लोहिया नगर के लोग बिजली की समस्या लेकर आए थे। मौके पर जेई को भेजकर समस्या को दूर करा दिया गया है। जैसे ही बंच मिलती है तो बदलवा दिया जाएगा। जब तक उस लाइन को दुरुस्त करा दिया गया है। - एमपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें