फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अज्ञात लोगों ने किया युवक को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला मुधगढ़ी स्थित आटा चक्की प्लांट पर मंगलवार की रात को करीब 10 बजे मोहित अग्रवाल पुत्र प्रेमप्रकाश अग्रवाल निवासी नया मिल मुरसान गेट कार्य करवा रहा था। आरोप है कि इस बीच वहां एक मैक्स गाड़ी बिना नंबर प्लेट की आकर रुकी।
विज्ञापन

उसमें से मुंह पर कपडे़ बांधे हुए तीन लोग उतरे और आते ही मोहित को पकड़कर गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। शोर होने पर चक्की पर काम करने वाला अंगद और पड़ोसी दुकानदार राशिद निकलकर आए तो वह व्यक्ति उन्हें देखकर यह कहते हुए भाग गए कि तुझे छोडे़ंगे नहीं। मोहित ने पुलिस को तहरीर देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें