न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तोई में पूर्वोत्तर रेलवे की क्रॉसिंग के निकट रजवाहा में शनिवार को एक युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को रजवाहे से निकलवाया। शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में था और उससे दुर्गंध उठ रही थी। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सलेमपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह सड़-गल चुका है और उसमें कीड़े पड़ गए हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। संवाद