न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची की बुखार से मौत हो गई। अस्पताल के शव वाहन ने बच्ची के शव को उसके गांव तक पहुंचाया।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गंतरी शाहपुर निवासी किशन कुमार की दो साल की बेटी भावना को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका स्थानीय स्तर पर परिजन उपचार भी करा रहे थे, लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ।
शनिवार की सुबह अचानक से बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिस पर परिवार के लोग उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद