फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रेल यात्री ध्यान दें, टनकपुर से मथुरा के बीच 20 से चलेंगी दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें

Wed, 19 Oct 2022 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा एक जोड़ी पैसिंजर ट्रेन का संचालन 20 अक्तूबर से किया जाएगा। टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन का शहर के लोगों लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रेन यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के पर्व पर यात्रियों को राहत देने के लिए इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा एक जोड़ी पैसिंजर ट्रेन का संचालन 20 अक्तूबर से किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों गंतव्य तक की दूरी तय करने में काफी आसानी मिलेगी। टनकपुर से मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन का शहर के लोगों लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर आधा दर्जन पैसिंजर ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा अछनेरा-आगरा कैंट, छपरा सहित साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन वर्तमान में हो रहा है। अब दिवाली के त्योहार पर ज्यादातर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।

इस कारण यात्रियों को तत्काल आरक्षण का सहारा लेना पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए इज्जतनगर रेलवे प्रशासन ने मथुरा-टनकपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी। 20 अक्तूबर से 15 नवंबर तक यह ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन


टनकपुर से मथुरा के बीच इस तरह होगा संचालन
पांच बजे चलकर खटीमा, पीलीभीत, भौजीपुरा, इज्ज्तनगर, नगर, बरेली सिटी बरेली जंक्शन होते हुए बदायूं, सोरों, कासगंज, 10 बजकर 17 मिनट पर हाथरस आएगी। इसी तरह वापसी में दो बजकर 28 मिनट पर आएगी। दो बजकर 30 मिनट पर यहां से रवाना होगी। दूसरी ट्रेन पांच बजे टनकपुर से चलकर बरेली जंक्शन तक संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें