न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले में दो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सासनी के गांव फरौली दरियापुर निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं नाई का नगला निवासी 30 वर्षीय युवती की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।