फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मारपीट और हत्या प्रकरण में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली के गांव टीकरी कलां में कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट गोलीबारी में एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी। मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को पुलिस ने इनमें से दो को बंदूक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में चार नामजदों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
बता दें कि 13 जुलाई की रात गांव में दो पार्टी आपस में भिड़ गई। इसमें गोलीबारी हो गई। इसमें कई लोग गोली लगने से घायल हो गए। एक 12 वर्षीय लड़के की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर सात को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजदों से एक रायफल, एक बंदूक तथा दो रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दो और नामजद सुरजीत सिंह उर्फ गुरमीत सिंह पुत्र अरविंद, अमन पुत्र राजेशप्रताप निवासी टीकरी कलां को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के बताए गए स्थान से एक बंदूक दोनाली तथा एक कारतूस बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें