फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मीटर में चिप लगाने के मामले में काली सूची में जाएंगी दो फर्म

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबिजली मीटर में चिप लगाकर रीडिंग कम करने वाले गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब संदिग्ध फर्मों पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुशवाहा ने एसएस इलेक्ट्रिकल्स व विनय ट्रेडर्स नाम की फर्मों को काली सूची में डालने व इन पर मौजूद सामान को जब्त करने के लिए एसई एमपी सिंह को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि इस मामले में अधीक्षण अभियंता भी पूर्व में मुख्य अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली मीटर में चिप लगाकर रीडिंग कम करने वाले गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब संदिग्ध फर्मों पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता ने दो फर्मों को काली सूची में डालने के लिए अधीक्षण अभियंता (एसई) को पत्र लिखा है। इन दोनों फर्मों का सामान जब्त करने की भी सिफारिश की गई है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) कार्यालय और स्थानीय बिजली अधिकारियों की टीम ने मीटर में चिप लगाकर रीडिंग कम करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। यह दोनों एक निजी एजेंसी के लिए मीटर लगाने का काम करते थे। अब बिजली विभाग के अधिकारी इन दोनों एजेंसियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुशवाहा ने एसएस इलेक्ट्रिकल्स व विनय ट्रेडर्स नाम की फर्मों को काली सूची में डालने व इन पर मौजूद सामान को जब्त करने के लिए एसई एमपी सिंह को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि इस मामले में अधीक्षण अभियंता भी पूर्व में मुख्य अभियंता को कार्रवाई के लिए पत्र लिख चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें