फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बच्चा चोरी मामले में दो आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह के मामले के बाद दोनों अस्पतालों को सील करने के बाद दर्ज कराए गए मुकदमे में अब पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस इन गैंग के मुखिया फार्मासिस्ट व उसकी पत्नी को रिमांड पर लेने तैयारी कर रही है, जिससे कुछ और राज उगलवाए जा सकें। इस मामले में दो आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि मथुरा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह के आठ सदस्य दबोचे थे। इसमें दो आशा कार्यकर्ता विमलेश और पूनम भी शामिल थीं। अब विभाग ने इनकी सेवा समाप्त कर दी है। वहीं गैंग के सरगना प्रेमबिहारी और उसकी पत्नी दयावती को भी निकालने की तैयारी की जा रही है। इसका सरगना हाथरस का एक फार्मासिस्ट था। उसकी पत्नी भी गिरफ्तार की गई थी। पकड़ा गया फार्मासिस्ट प्रेमबिहारी संविदा में स्वास्थ्य विभाग में तैनात था और उसकी पत्नी दयावती भी यहीं स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। इस गिरोह से एक बच्चा भी बरामद हुआ था, जोकि मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से चुराया गया था। यह गिरोह मानव तस्करी करता था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पाकर यहां का प्रशासन भी सक्रिय हुआ था। सोमवार की शाम को प्रशासन ने फार्मासिस्ट के नवल नगर स्थित बांके विहारी हॉस्पिटल को सील कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उसका हाथरस जंक्शन स्थित अस्पताल भी सील कर दिया गया था। हालांकि गिरोह के सरगना दंपती सहित आठ सदस्य जेल में हैं, लेकिन गिरोह ने अपना काफी दूर-दूर तक नेटवर्क बिछा रखा था। बच्चों की तस्करी इस गिरोह का मुख्य काम था। सूत्रों का कहना है कि यह दंपती खुद स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं, इसलिए विभाग में इनकी अच्छी घुसपैठ थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों में इनकी गिरफ्तारी के बाद खलबली मची है।
उन्हें डर है कि कहीं वह भी पकड़ में न जाएं। इस दंपती के खिलाफ यहां की पुलिस ने भी अवैध रूप से अस्पताल संचालन को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया था। गिरोह से जुड़े अन्य लोग मथुरा पुलिस के रडार पर पहले से हैं। ऐसे में मानव तस्करी की कुछ और वारदातों का भी खुलासा हो सकता है, जिन्हें इस गिरोह ने अंजाम दिया है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी इस दंपती से जुड़े लोगों की गुपचुप तरीके से जानकारी करा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर अगर कोई इस गिरोह का और सदस्य है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। वहीं अस्पताल संचालन नियम विरुद्घ करने के मामले में दर्ज मुकदमे में अब स्थानीय पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस दंपती को यहां की पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इससे पहले पुलिस सीएमओ के बयान कराएगी। हाथरस गेट कोतवाली के एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि इस मामले में सीएमओ के बयानों के बाद दंपती की रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ की जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें