न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले हुए हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि 25 अक्तूबर को गांव नगरिया पट्टी देवरी में अपनी ननद-ननदोई के घर रह रही सुनीता पत्नी वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट कराते हुए कहा था कि पैसों के लेन-देन को लेकर चारों भांजों हरी सिंह, भरत सिंह, सत्यवीर, मुन्ना उर्फ मुन्नेश ने उसके पति की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मुकदमे के आधार पर मुन्नेश उर्फ मुन्ना व हरी सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी नगरिया पट्टी देवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। संवाद