न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर के अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में रविवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर महाधर्म गुरु और बिशप ऑफ आगरा डायसिस राइट रेव. डॉ पीपी हाबिल ने मसीह समुदाय के लोगों को यीशु मसीह शिक्षा दी।
पीपी हाबिल ने कहा कि शिक्षा में बने रहना ही सच्ची दृढ़ता है। चर्च के पास्टर व डायसिस ऑफ आगरा डीन संतोष पांडेय ने सभी दृढ़ीकरण किए गए सदस्यों को प्रभुभोज में शामिल कराया। महाधर्म गुरु को उपहार भी भेंट किए गए। महाधर्म गुरु ने चर्च में किए गए सौंदर्यीकरण को लेकर चर्च पास्टर संतोष पांडेय की सराहना की। चर्च सचिव अजय राज ने महाधर्म गुरु का बुके भेंटकर स्वागत किया।
कासगंज चर्च से आए प्रेस वीटर इंचार्ज रेव अनिल ज्ञान प्रकाश, सासनी से एवेंजलिस्ट राजपाल शमूएल, हसायन से विजय डेविड व बालकिशन का कलीसिया की तरफ से फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। संतोष पांडेय ने आभार जताया।
कार्यक्रम में श्लेक चंद्र, डेविड मसीह, पिंकू, फ्रांसिस, डैनी, जिथेंस, विनोद दिलसुख, शशिवाला, राजकुमार, अनुरोध, सुनीता दास, राजीव, ऐडो मसीह, रोहित राज, आशीष सुधा सिंह, मुन्ना सिंह, विनोद करौतिया, राहुल शेख अक्षांश आदि थे। संवाद