फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 25 को आएंगे परिवहन मंत्री, उठेगी बस स्टैंड की मांग

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द में 25 सितंबर को सुबह 10 बजे राजा बलवंत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले राजा बलवंत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। अध्यक्षता अलीगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह पत्नी ठाकुर श्यौराज सिंह द्वारा की जाएगी। अति विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवराज ठाकुर, अमरीशपाल सिंह, मुख्य वक्ता उच्च शिक्षाविद डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रमुख समाजसेवी अवधेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह और उर्फ पप्पू भैया होंगे।
विज्ञापन
हाथरस : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते नरसिंह पाल सिंह, अशोक जा? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द में 25 सितंबर को सुबह 10 बजे राजा बलवंत सिंह सोशल वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले राजा बलवंत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के परिवहन मंत्री ठाकुर दयाशंकर सिंह आएंगे। आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कार्यक्रम संयोजक सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर नरसिंह पाल सिंह एवं सचिव राजीव कुमार सिंह और अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम भव्य होगा। अध्यक्षता अलीगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह पत्नी ठाकुर श्यौराज सिंह द्वारा की जाएगी। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री ठाकुर दयाशंकर सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवराज ठाकुर, अमरीशपाल सिंह, मुख्य वक्ता उच्च शिक्षाविद डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रमुख समाजसेवी अवधेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह और उर्फ पप्पू भैया होंगे। परिवहन मंत्री के सामने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बस स्टैंड की स्थापना की मांग भी उठाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें