फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोहरे से सुस्त पड़ी यातायात की चाल, गलन ने कंपाया

विज्ञापन
हाथरस : सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलवाते संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गलन भरी सर्दी और घने कोहरे से रविवार को भी सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा और गलन भरी सर्दी से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। हालांकि दोपहर को धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की, लेकिन शाम ढलते ही गलन ने फिर ऐसा हमला बोला कि कोई भी बिना आग के खुले में रहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लोग जल्दी घरों में घुस गए और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
पिछले कई दिनों से शीतलहर तेवर दिखा रही है। रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। स्थिति ऐसी रही कि सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से वाहन रेंग-रेंग कर चले। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ और सड़कों पर वाहनों का परिचालन भी काफी कम दिखाई दिया। उसके बाद कोहरा छंटा तो धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली और बाजारों में चहल-पहल भी दिखाई दी। रविवार बाजार में लोगों ने गर्म कपड़ों और जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की। शाम ढलने के बाद ठंड बढ़ते ही सड़कों पर अलाव जलने लगे और इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी इनके सहारे शरीर को सेकते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें