फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेला स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करेगा पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले विभिन्न मेला स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से जिले में बनी पर्यटन समिति से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इन प्रस्तावों के सापेक्ष जिन स्थलों पर मेला लगाया जाता है और लोगों की भीड़ ज्यादा आती है, वहां मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई स्थलों पर वार्षिक मेलों का आयोजन किया जाता है। इन मेला स्थलों पर आने वाले लोगों की मूलभूत सुविधाएं दिए जाने के लिए अब पर्यटन विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में जिले में स्थानीय स्तर पर बनी पर्यटन समिति के सदस्यों को मेला स्थलों का चयन कर सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए समिति के सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इनके सापेक्ष इन स्थलों पर कार्य कराए जाने के लिए पर्यटन विभाग खाका खींचेगा। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल ने बताया कि सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले मेलों के स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं विकसित कराने के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद कार्ययोजना बनाकर कार्य कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें