फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवाओं को बताया साइकिल चलाने का महत्व

विज्ञापन
हाथरस : डीपीएस में पद्मश्री डॉ.किरन सेठ से बातचीत करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य व कलाओं को युवा वर्ग में लोकप्रिय बनाने में संलग्न संस्था ‘स्पिक मैके’ के संस्थापक पद्मश्री डॉ. किरन सेठ (खड़गपुर आईआईटी से पास आउट) देश सेवा का जुनून लिए साइकिल पर सवार होकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। वह साइकिल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए देश भ्रमण पर निकले हैं।
वह युवाओं को फिटनेस का संदेश दे रहे हैं और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं। उन्होंने यहां दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस में उपस्थित सभी छात्रों एवं युवाओं को पर्यावरण के लिए प्रेरित किया। डॉ. सेठ ने संदेश दिया कि नई पीढ़ी चाहे कोई भी प्रोफेशनल में रहे, लेकिन योगी भी होना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चक्कु ने बताया कि डॉ. सेठ की साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में सादगी एवं अनुशासन का संदेश देना एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए साइकिलिंग का महत्व बताना है।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के एस्टेट ऑफिसर अमरदीप सिंह, सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर व प्रधानाचार्य सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद डॉ. जगदीश शर्मा, चारु गुप्ता, डॉ. जीडी पाटिल, मुकेश कुमार नगाइच, अरुण शर्मा, विक्रम सिंह, देवेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें