फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईओ को हटाने के लिए सभासदों ने कमिश्नर को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अधूरे बरातघर को पूरा कराने और तीन साल से बरातघर के काम को रोकने के आरोपी नगर पालिक निर्माण विभाग के एई व ठेकेदार के खिलाफ कार्रर्वाई की मांग को लेकर नगर पालिका प्रांगण में भाजपा सभासदों का धरना 10 वें दिन भी जारी रहा। सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को फिर अलीगढ़ जाकर कमिश्नर से मिला और ईओ स्वदेश आर्य को हटाने के लिए पत्र सौंपा।
सभासद नारायण लाल के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने अलीगढ़ मंडलायुक्त से उनके कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने वर्तमान में अधिशासी अधिकारी को चार्ज दिए जाने को नियम विरुद्ध बताते हुए कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि पहले भी अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका के ईओ रहते नियम विरुद्ध कार्य किए। मंडलायुक्त ने सभासदों को निष्पक्ष जांच कराए जाने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र माहौर, नारायण लाल, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, अंजली शर्मा, सभासद प्रतिनिधि हरप्रसाद माहौर, सभासद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्र धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें