फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेट्रोल पंप के प्रबंधक से लूट में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : पेट्रोल पंप संचालक से हुई लूट की घटना का खुलासा करते एएसपी व सीओ सिटी और पुलिस की गिरफ्त मे? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत खुर्द के महादेव मंदिर के निकट एक अक्तूबर को पेट्रोल पंप के मैनेजर से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन लाख रुपये व अवैध असलहा बरामद किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार और सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर को थाना सासनी क्षेत्र के सुसायत खुर्द स्थित कमलकांत ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के प्रबंधक रामहरी पाठक पुत्र वासुदेव पाठक निवासी गांव अजरोई के साथ बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रबंधक पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लेकर हाथरस जा रहे थे। रास्ते में पूजा करने के लिए महादेव मंदिर नगला घना मोड़ पर रुके थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनसे यह नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन

पुलिस इस वारदात का खुलासा करने में जुट गई थी। एसपी देवेश कुमार पांडेय ने कई टीमें गठित की थीं। अब थाना सासनी पुलिस व एसओजी टीम ने सासनी के नदौना रेलवे पुल के पास से प्रबंधक के साथ लूट करने के आरोप में शातिर रवि पुत्र मनोज कुमार व भुवनेश पुत्र रामखिलाड़ी निवासी नगला किशोर थाना सासनी और विकास चौधरी पुत्र गुलवीर सिंह निवासी अजरोई थाना सासनी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे हुए तीन लाख रुपये, घटना में प्रयोग की गई एक बाइक, तीन तमंचा, बैग एवं अन्य कागजात भी बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

पेट्रोल पंप प्रबंधक के गांव का ही है लूट का मास्टरमाइंड
एएसपी और सीओ सिटी के मुताबिक पूछताछ मेें अभियुक्त विकास ने बताया कि वह रामहरी पाठक (पेट्रोल पंप मैनेजर) के गांव अजरोई का ही रहने वाला है और रामहरी को जानता है। विकास व अन्य अभियुक्त रवि व भुवनेश व अखिलेश दोस्त हैं। उसने अपने अन्य साथियों को जानकारी दी कि रामहरी प्रतिदिन पेट्रोल पंप से रुपयों को लेकर पहले मंदिर में पूजा करने के लिए रुकता है। उसके बाद हाथरस में रुपये जमा करने जाता है। इसके बाद लूट की योजना बनाई गई। योजनाबद्ध तरीके से एक अक्तूबर को अपनी बाइक विक्रांता से यह शातिर बदमाश महादेव मंदिर गए और रामहरी पाठक के पूजा करते समय महादेव मंदिर से रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। लूट के कुछ रुपयों को इन लोगों ने आपस में बांट लिया था। अब दीपावली पर फिर रुपयों के बंटवारे के लिए आए थे। वहां से पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। अभी एक अभियुक्त की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें