फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बैंककर्मी, फार्मासिस्ट सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सात हैं। इसमें एक बैंककर्मी भी शामिल है। बैंक कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अन्य कर्मियों व अधिकारियों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ता जा रहा है। एक साथ तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें शहर की एक बैंक मुख्य शाखा का एक कर्मचारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर तैनात एक फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव एक मान महौ निवासी एक व्यक्ति भी जांच में कोरोना पॉजिटिव आया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या सात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंक के 11 कर्मचारियों के सैंपल कोरोना की जांच को लिए। सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने बताया कि तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें