न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना के तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। वहीं तीन लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में इस समय कोरोना के सक्रिय केस 65 हैं। वहीं कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को 175 लोगों को जहां बूस्टर डोज लगाई गई। वहीं 6053 को पहली और 7007 को दूसरी डोज लगाई गई। कुछ 13,235 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। संवाद