हाथरस : जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा खरीदते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री रविवार को भी जारी रही। इस क्रम में रविवार को जिला पंचायत के वार्ड सादाबाद द्वितीय में जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विकास खंड कार्यालय में में देर शाम तक कर्मचारी बैठे रहे, लेकिन ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए कोई भी नामांकन लेने नहीं पहुंचा।
गौरतलब है कि जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य व 11 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। इन पदों पर चार अगस्त को मतदान व पांच अगस्त को मतगणना होगी। इस क्रम में रविवार को विकास भवन कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य पद रिक्त पदों के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र लिए। इस मौके पर भंवर सिंह, रूपेंद्र सिंह, बृजराज सिंह ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। दूसरी ओर ग्राम प्रधान पद के रिक्त पद पर अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदे हैं। संवाद