न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना की रफ्तार जिले में फिर बढ़ती जा रही है। अब जिले में 18 वर्षीय एक युवक सहित तीन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैदराबाद से बुधवार को अपने घर लौटे मुरसान क्षेत्र के गांव कोरना चमरूआ निवासी एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा देवीनगर निवासी 26 वर्षीय एक युवक और गांव नगला भुस चंदपा निवासी 26 वर्षीय एक युवक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में तीन नए मामले सामने आने के बाद फिर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।