न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए विकास भवन स्थित कार्यालय से सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पद के तीन नामांकन प्रपत्र बिके, जबकि विकास खंड सदर से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो नामांकन पत्र दिए गए। जिला पंचायत सदस्य के लिए अब तक कुल छह नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के सापेक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य का एक, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम पंचायत सदस्यों के 11 पद रिक्त हैं। इन पदों पर चार अगस्त को मतदान होना है और पांच अगस्त को मतगणना होगी।
इस क्रम में सोमवार को विकास भवन कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य पद रिक्त पदों के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र लिए। इस मौके पर वर्षा चौधरी, हरिश्चंद्र व रूपेंद्र सिंह ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान पद के रिक्त पद पर अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन प्रपत्र नहीं लिया है। हालांकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्रों को ब्लॉक सदर से ले लिया है। संवाद
3,8534 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
हाथरस। जिला पंचायत के वार्ड सादाबाद द्वितीय के सदस्य पद के चुनाव में 38,534 मतदाता आते हैं। यह मतदाता जिला पंचायत सदस्य का चुनाव करेंगे। प्रशासन ने इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य का यह पद मौजूदा विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुआ है। गुड्डू चौधरी सादाबाद से विधायक चुने जा चुके हैं। संवाद