फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जलेसर रोड पर मंगलवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) लाया गया।
मोपेड सवार युवक कान्हा पुत्र प्रमोद निवासी नगला मियां मोपेड से अपने पिता को खेत पर खाना देने जा रहा था। तभी सादाबाद-जलेसर रोड पर गांव नगला मियां के समीप वह बग्गी से टकरा गया। हादसे के बाद चालक बग्गी लेकर फरार हो गया। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर रोड पर ही गांव मढ़ाका के निकट सहपऊ की तरफ से आ रहे बाइक पर सवार दंपती बाइक फिसलने से घायल हो गए। बाइक सवार सादाबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में गाय को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। घायलों को अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें