न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
सिकतरा-महासिंहपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम को शादी के निमंत्रण देकर बाइक से घर लौट रहे हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलोरा निवासी युवक को बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और मारपीट व गाली-गलौज कर 3,500 रुपये छीनकर भाग गए। युवक पुलिस को सूचना दिए बिना ही घर चला गया। पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
दीपक कुमार निवासी कैलोरा की दो दिसंबर की शादी होनी है। सोमवार की देर शाम को वह बाइक से निमंत्रण पत्र बांटने के बाद अपने गांव कैलोरा लौट रहा था। तभी सिकतरा मार्ग पर एक जामुन के पेड़ के निकट पुलिया के पास चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। साढ़े तीन हजार रुपये लिए। दीपक ने घर पहुंचकर परिजनों व रिश्तेदारों को घट
ना की सूचना दी। दीपक ने फोन पर बताया कि घर में शादी है और वह नौकरी की तैयारी कर रहा है, इसलिए किसी पचड़े में नहीं पड़ना चाहता। इसी वजह से पुलिस को शिकायत नहीं दी है। संवाद