न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज की कक्षा नौ और ग्यारहवीं की तीन दलित छात्राओं ने बनवारीपुर के एक छात्र पर जबरन प्रेम संबंध बनाने का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि प्रेम संबंध नहीं बनाने पर छात्र ने चाकू व तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जब इसकी शिकायत कॉलेज के शिक्षक से की तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं है। छात्राओं ने अब डीआईओएस से इसकी शिकायत की है।
छात्र तीनों छात्राओं को धमकी दे रहा था। इस पर छात्राओं ने कोतवाली से लेकर जिला स्तरीय पुलिस प्रशासनिक व डीआईओएस रीतू गोयल को शिकायती पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन, पुलिस व कॉलेज प्रशासन ने मामले का संज्ञान नहीं लिया।
अब डीआईओएस ने इस संबंध कॉलेज प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई से बचने के लिए आनन-फानन पीड़ित छात्राओं व उनके परिजनों से समझौता पत्र लिखवाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया। जबकि पीड़ित छात्राओं ने डीआईओएस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उक्त छात्र की वजह से वह दो सप्ताह से पढ़ाई छोड़कर घर पर बैठी हैं। संवाद