फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घर से जेवरात, नकदी पार कर ले गए चोर

विज्ञापन
हाथरस : चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गढ़ी नौकस में बदमाश शनिवार की रात घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चुरा ले गे। मामले में मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
रणजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से फुंका हुआ है। इसलिए गांव में लाइट नहीं आ रही है। 26 अगस्त को वह एक कार्यक्रम में गया हुआ था। घर में पत्नी और बच्चे अकेले थे। लाइट ना आने की वजह से पत्नी बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी। रात को बदमाश घर में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण व आठ हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह पत्नी की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई। घर पर शोर-शराबा होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए छानबीन की है। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति बाहर रहता है। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें