फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नकदी और हजारों रुपये के जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
हाथरस : चोरी के बाद घर में खुली अलमारी को देखतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। सुनीता एन्क्लेव स्थित एक मकान से शुक्रवार की रात को बदमाश नकदी और हजारों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सतीश चंद पुत्र बाबूलाल निवासी सुनीता एनक्लेव विनोबा नगर ने शिकायत में बताया कि दो दिसंबर की दोपहर तीन बजे परिवार के सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने गए थे। इस दौरान मकान का ताला तोड़कर बदमाश अलमारी में रखे 80,000 रुपये नकद, दो सोने की चेन, झुमके, 4 अंगूठी, 3 जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के कुंडल आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मकान का ताला टूटे होने की सूचना फोन से दी। घर में सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी से नकदी और कीमती जेवरात गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी के संबंध में पूछताछ की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें