फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आज से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय बदल जाएगा। अब ये स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। शासन से आए फरमान के बाद बीएसए ने बदले हुए समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून 2022 से भौतिक रूप से पठन पाठन प्रारंभ किए जाने के लिए विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

अब गर्मी कम होने के कारण विद्यालय पूर्व निर्धारित समय सुबह 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक खोलने के निर्देश शासन ने दिए हैं। 26 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का संचालन सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक संचालित होगा।
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार ही छात्र छात्राएं एवं शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में समय से पठन पाठन के लिए उपस्थित होंगे। शासन के निर्देश पर विद्यालय समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें