फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक ही रात दो गांवों में चोरी, जेवर और नकदी उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने धावा बोलकर हजारों के जेवर और नकदी चुरा लिए। गृह स्वामियों को चोरी का पता सुबह लगा। पीड़ितों ने मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
राकेश कुमार अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। मध्य रात्रि अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर गए और कमरे में रखा बक्सा उठाकर घर की छत पर ले गए। जहां बक्सा खोलकर दो अंगूठी, एक जोड़ी तोड़िया और 5000 रुपये नकद चुरा ले गए। मध्यरात्रि के बाद जागने पर राकेश कुमार ने जब कमरे का दरवाजा खुला देखा तो अंदर जाकर पता चला कि बक्सा गायब है। बाद में बक्सा घर की छत पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी चोरी गांव रतनपुर में मनोज पुत्र रनवीर सिंह के घर में हुई। यहां से चोर बक्से में रखी चार अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक पेंडल चुरा कर ले गए। दोनों मामलों को लेकर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें