फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 31 से होगा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य 31 अक्तूबर से शुरू होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम रमेश रंजन ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन 31 अक्तूबर को किया जाएगा। ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण, दावे और आपत्तियों को एक नवंबर से सात नवंबर तक लिया जाएगा। इनका निस्तारण आठ से 12 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरक सूचियों का प्रकाशन और मूल सूची नामों का समाहित करने की कार्यवाही 14 से 17 नवंबर तक होगी। अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का जन सामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाएगा। डीएम ने कहा है कि अवकाश के दिन भी इस अवधि में सभी कार्यालय खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें