फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण का जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी के हनुमान चौकी के निकट बने हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। सदर विधायक अंजुला माहौर को मंदिर के ट्रस्टी ने पत्र दे दिया है। इसके बाद यहां काम शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री संवर्धन योजना के तहत सवा करोड़ रुपये की लागत से मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ इसका कायाकल्प होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत मुख्यमंत्री के संरक्षण में पर्यटन मंत्री के आदेश पर हनुमान चौकी मंदिर का टीम ने निरीक्षण भी कर लिया। इस मंदिर के लिए सदर विधायक अंजुला माहौर के प्रयास से सवा करोड़ रुपये का बजट भी पास हो गया है।
विज्ञापन

मंदिर के ट्रस्टी की तरफ से सौंदर्यीकरण के लिए पत्र नहीं दिया जा रहा था। इस कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। सदर विधायक अंजुला माहौर खुद ट्रस्टी के घर गई। ट्रस्टी ने सदर विधायक को पांच साल तक देखभाल स्वयं करने का पत्र दे दिया है। अब माना जा रहा है कि जल्द काम शुरू होगा। संवाद
इन कार्यों में खर्च होगी सवा करोड़ की राशि
मंदिर में बहुत पुराना कुआं है। उसका संरक्षण किया जाएगा। आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच, दिव्यांगों के लिए रैंप, प्रसाद भोग काउंटर, महिला पुरुष शौचालय, एक बड़ा हॉल, रसोई घर, भंडार गृह, सोलर लाइट, जूते चप्पल रखने के लिए रैक, आरओ का ठंडा पानी, लोहे का जाल, एवं मंदिर की चारदीवारी बनाने का काम होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत हनुमान चौकी मंदिर का सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा। मंदिर के ट्रस्टी की ओर से स्वयं देखभाल करने के लिए पत्र दे दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के काम के लिए सवा करोड़ रुपये का बजट पास भी हो गया है।
-अंजुला माहौर, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें