फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेला परिसर में शिविर की दीवार गिरी, दयानतपुर के निकट पेड़ गिरा

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस बारिश के चलते कई स्थानों पर दीवार, पेड़ आदि गिर गए।मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर स्थित वाल्मीकि समाज के शिविर की दीवार बृहस्पतिवार को भरभराकर गिर गई।वन विभाग की टीम ने पेड़ को रास्ते से हटाया।
विज्ञापन
हाथरस : मेला परिसरमें वाल्मीकी शिविर की गिरी दीवार। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश के चलते कई स्थानों पर दीवार, पेड़ आदि गिर गए। मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर स्थित वाल्मीकि समाज के शिविर की दीवार बृहस्पतिवार को भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि वहां कोई नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता है।
वहां काफी भीड़ लग गई। नगला बेलनशाह वाल्मीकि बगीची अध्यक्ष नरेश बेनवाल ने बताया कि तेज बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई। इस कारण दीवार भरभरा कर गिर गई। सभासद अजय राज ने शासन-प्रशासन से समाज के लोगों की आस्था को देखते हुए इस शिविर की दीवार का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग करने वालों में हृदेश चौटेले, सोहनलाल, दिलीप डब्बू, सोनी गौरव, वाल्मीकि शोभायात्रा अध्यक्ष राहुल चौहान, बॉबी चौहान, जितेंद्र टिंटु, राजेश, बृजलाल चौहान आदि थे। वहीं गांव दयानतपुर के निकट एक पेड गिर गया। इस कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ को रास्ते से हटाया। तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। डीएफओ सीपी सिंह का कहना है कि इस पेड़ को हमारी टीम ने हटवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें