फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्रामीणों के विरोध के चलते बिना लाइन जोड़े लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामे के बाद बुधवार को गांव खिटौली में हाइटेंशन लाइन का तार जोड़ने पहुंची विद्युत विभाग के अवर अभियंता अजय गोपाल की टीम को उन लोगों ने घेर लिया, जो इस तार को जोड़ने का विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने लाइन को चालू नहीं करने की अपील की। जब कर्मचारियों ने ग्रामीणों की कोई बात नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने कर्मचारियों को खंभे से उतारकर बिठा लिया।
जेई अजय गोपाल ने कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा को इसकी जानकारी तो कोतवाली से पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों के सामने ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि उनकी पैतृक जमीन से लाइन और ट्रांसफॉर्मर को नहीं हटाया जाएगा, तब तक आपूर्ति चालू नहीं करने दी जाएगी। विरोध बढ़ता देखकर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा व एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि इस लाइन के टूटने से उनके दो दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लाइन के न हटने तक इसे जुड़ने नहीं देंगे। चाहे अंधेरे में क्यों न रहना पड़े। विरोध के चलते विद्युत कर्मियों की टीम वहां से बिना लाइन जोड़े ही चली गई। जेई अजय गोपाल ने बताया कि जिन ग्रामीणों के पशुओं की मौत हुई है, वह अपनी जगह के निकट लगे परावर्तक व लाइन को हटवाने की मांग को लेकर अडे़ हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें