फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वसूली करने गई बैंक की टीम को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में बुधवार को बकाया वसूलने गई सहकारी ग्राम विकास बैंक की सिकंदराराऊ शाखा की टीम को बकायेदार परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सहित पांच कर्मियों को बकायेदार के पुत्रों और महिलाओं ने घेर लिया।
लाठियों और लोहे की पंजी से हमला कर दिया। जान बचाने भागे कर्मियों का आरोपियों ने पीछा किया। भगदड़ में वह कीचड़ में गिर गए। आरोपियों ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। झगड़े में बैंक कर्मी हेमंत कुमार का हाथ लाठी की चोट से घायल हो गया। प्रबंधक ने तीन पुरुषों सहित अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी गई तहरीर में शाखा प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि बुधवार को कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल में वह हेमंत कुमार, इकरार हुसैन, रहीश पाल, प्रथम सिंह की टीम के साथ शाम करीब पौने चार बजे बकाया वसूली करने गए थे। लक्ष्मण पुत्र सूरजपाल पर बैक ऋण का बकाया था। मौके पर स्व सूूरजपाल के दो बेटे मिले। उनसे वसूली के लिए कहा तो वह भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह लाठी और लोहे की पंजी लेकर आ गए और टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वह जान बचाने के लिए भागे तो उनका पांव कीचड़ में फंसने से गिर गया। लाठी प्रहार से वसूली टीम के हेमंत कुमार का हाथ घायल हो गया। आरोपियों के साथ कई महिलाएं भी आ गईं। इन्होंने वसूली टीम से हाथापाई कर दी। वह लोग जान बचाकर आ गए। धमकी दी गई कि दोबारा आए तो जान से मार दिए जाओगे। इन लोगों ने सरकारी कागजात फाड़कर कीचड़ में फेंक दिए। तहरीर में राहुल, विष्णु, गुड्डू पुत्रगण लक्ष्मण सिंह के अतिरिक्त अज्ञात महिलाओं को नामजद किया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम सुरेश बाबू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें