न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा किसान मोर्चा के मीतई मंडल की किसान गोष्ठी का आयोजन रविवार को जलेसर रोड एक गेस्ट हाउस में किया गया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, हरिशंकर राणा, भीकम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, चौ. भोला सिंह रावत, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र उपाध्याय व मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजकुमार दीक्षित ने की।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दोबारा से शहर में भी भाजपा की सरकार बननी है, जिससे सरकार ट्रिपल इंजन की हो जाएगी। तेजी से शहर में विकास कार्य होंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर नीरज प्रताप सिंह, रितेश सिंह, सुंदर सिंह, श्याम मिश्रा, प्रशांत अग्निहोत्री, इंद्रपाल सिंह, अजय गुप्ता, देवेंद्र चौहान, नीतीश कुमार, राकेश कुमार जैन, विष्णु, रमेश चौधरी, लालाबाबू गुप्ता, अनिल उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, अनिल कुमार, पिंटू खटीक, राधेश्याम शर्मा रहे। संयोजन मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ. राजकुमार गुप्ता ने किया। संवाद