न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव महासुख निवासी जगदीश ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही चार व्यक्तिओं पर खेत की मेड़ जोतने का आरोप लगा कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह अपने खेतों से वापस आ रहा था तो नामजदों ने रास्ते में रोक लिया और कहा कि उसने ट्रैक्टर से उनके खेत की मेड़ जोत ली है। मना करने और यह कहने पर कि यदि जोत ली है तो वह उसे ठीक करवा देगा।
इसी को लेकर उन्होंने उसके साथ मारपीट की। हंगामा एवं शोर गुल सुनकर जब उसका पुत्र एवं नाती वहां आया तो उन लोगों ने उनके साथ ही मारपीट की। मारपीट में उसे चोट लगी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद