फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाला निर्माण को लेकर विधायक ने कसे ठेकेदार के पेच

विज्ञापन
हाथरस : नाला निर्माण का निरीक्षण करते रालोद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव टिकैत में सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को विधायक गुड्डू चौधरी ने मौके पर पहुंचकर नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लापरवाही सामने आने पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए सही तरीके से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिकायत मिली थी कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों को होने वाली असुविधा को भी नजरअंदाज कर दिया गया।
विधायक ने पहुंचकर ठेकेदार को फटकार लगाई और नाले का निर्माण सही तरीके से करने को कहा। मंदिर के निकट नाले को टेढ़ा कर दिया गया था। विधायक ने पहुंचकर नाले को सीधा कराया और किसी तरह की कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें