न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कई स्कूल-कॉलेजों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। राधा कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे सजे दिखे। एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। यहां पर छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण के स्वरूप में नजर आए।
संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह व राजकुमार गौतम ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, प्रियंका गुप्ता, उपप्रधानाचार्य शाजिया रफीक खान, रिचा अग्रवाल, नूतन सौखिया, को-ऑर्डिनेटर शैलकांता गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, हर्षित गुप्ता, एडवोकेट पुनीत गुप्ता, मनीष कुमार, सत्यवती, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हाथरस जंक्शन स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवीनगर रोड एवं लिटिल चैम्प प्ले स्कूल में विद्यालय के बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर बच्चों ने मटकी फोड़ लीला का मंचन किया एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रबंधक सत्यपाल सिंह सेंगर व प्रधानाचार्य मनोहर सिंह ने मटकी फोड़ विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वरुण प्रताप सेंगर, अमित कुमार, ब्रजेश कुमारी, क्षत्री सिंह, अभय शर्मा, पूनम सेंगर, अमिता सिंह, कीर्ति, हुमेरा, गीता, अमन गौड़, सचिन शर्मा, ज्योति आदि मौजूद थे। संवाद