छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश दिवाकर थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह सेंगर ने की। पूर्व सांसद ने युवा सम्मेलन को अच्छी पहल बताते हुए कहा कि युवा ही बदलाव के वाहक हैं । सम्मेलन की संयोजक शैलजा मिश्र ने मेला श्रीदाऊजी महाराज में युवा सम्मेलन की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब युवा शिक्षित, संस्कारित और स्वस्थ होगा, तभी राष्ट्र का सशक्त होगा और विश्व गुरु बनेगा।
मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में मंगलवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवाओं की दशा और दिशा पर गंभीर चिंतन किया गया। छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश दिवाकर थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह सेंगर ने की। पूर्व सांसद ने युवा सम्मेलन को अच्छी पहल बताते हुए कहा कि युवा ही बदलाव के वाहक हैं । युवाओं के आगे बढ़ने पर ही देश आगे बढ़ेगा। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उन्होंने संयोजक शैलजा मिश्र की प्रशंसा की।
विज्ञापन
सम्मेलन की संयोजक शैलजा मिश्र ने मेला श्रीदाऊजी महाराज में युवा सम्मेलन की शुरुआत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब युवा शिक्षित, संस्कारित और स्वस्थ होगा, तभी राष्ट्र का सशक्त होगा और विश्व गुरु बनेगा।
इस मौके पर पत्रकार महेश चंदेल, टेंट एसोसिएशन के प्रांतीय नेता हरि मोहन शर्मा गुरुजी, पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र, शिवानी मिश्र, नेहा उपाध्याय, मानव कल्याण की युवा शाखा की जिलाध्यक्ष श्रुति मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद