फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1.31 करोड़ रुपये में उठा दाऊजी मेले का ठेका

विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के ठेके की नीलामी के दौरान मौजूद ओसी कलेक्ट्रेट व अन्य अधिकारी। सं? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बुधवार तीन अगस्त को ठेके की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट विपिन शिवहरे की देखरेख में ठेेेेके यह प्रक्रिया पूरी हुई। प्रशासन ने एक करोड़ 31 लाख 51 हजार रुपये में मेला श्रीदाऊजी महाराज का ठेका उठाया है। यह ठेका हाथरस निवासी राकेश सक्सेना ने अंतिम बोली लगाकर लिया।
कोरोना काल के चलते पिछले दो बार मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस प्रशासन की ओर से मेला श्रीदाऊजी महाराज को भव्यता देने के लिए कार्यवाही तेज कर दी गई है। इस क्रम में मेला श्रीदाऊजी महाराज के ठेके उठाने की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई। जिला प्रशासन की ओर मंगलवार दो अगस्त को भी मेले का ठेका उठाने के लिए ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन प्रशासन की मंशा के अनुरूप ठेेके की रकम न मिल पाने व कम ठेकेदारों के प्रतिभाग होने के कारण ठेका बुधवार अगस्त को उठाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फिर से ओसी कलेक्ट्रेट विपिन शिवहरे व एसडीएम सदर राजकुमार सिंह यादव की देखरेख में ठेके की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। आखिरी बोली एक करोड़ 31 लाख 51 हजार रुपये की हाथरस निवासी राकेश सक्सेना ने लगाई। अंतिम बोली लगने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अब जिला प्रशासन की ओर से ठेके की नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेला परिसर की सफाई और कार्यक्रमों के संयोजक तय करने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें