फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीईटी के प्रश्नपत्र में आए सवालों को देख खुश हुए अभ्यर्थी

विज्ञापन
हाथरस : पीईटी के दौरान के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के बाद अपना सामान लेने के लिए लगी परीक्षार्थि? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा में शामिल होने से पहले सवालों को लेकर भले ही अभ्यर्थी परेशान थे, लेकिन उनके हाथ में प्रश्नपत्र आया तो वह काफी खुश हुए। बकौल अभ्यर्थी सभी सवाल काफी आसान और सटीक थे। इसकी झलक परीक्षा देकर छोटे अभ्यर्थियों के चेहरों पर साफ नजर आई।
विज्ञापन

शनिवार को 15 केंद्रों पर पीईटी का आयोजन हुआ। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई।। परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने से पहले जो अभ्यर्थी पेपर में आने वाले सवालों को लेकर परेशान थे। वह प्रश्नपत्र हाथ में आने के बाद काफी खुश हुए, क्योंकि उनके द्वारा जो तैयारी की गई थी, उसी में से प्रश्न पूछे गए। हालांकि कुछ अभ्यर्थी पेपर के अंग्रेजी के सवालों को लेकर परेशान दिखे। संवाद
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के बोल
पीईटी को लेकर पहले से काफी परेशान थे, लेकिन पेपर में पूछे गए सवालों ने सभी परेशानी दूर कर दी। उम्मीद से भी ज्यादा आसान प्रश्न आए थे।
-प्रवीण कुमार, टूंडला
पिछले कई दिनों से पीईटी को लेकर चिंता थी, लेकिन परीक्षा के दौरान आए प्रश्नों ने सारी चिंता दूर कर दी। सभी प्रश्न आसान थे।
-कोमल किशोर, फिरोजाबाद
प्रश्नपत्र में आए एक-दो को छोड़कर अगर बात करें तो सभी प्रश्न सही और आसान थे। पूरा प्रश्नपत्र हल करके आए हैं। उम्मीद है काफी अच्छे नंबर आएंगे।
-रजनीश, कानपुर
हमने पीईटी के लिए काफी अच्छी तैयारी की थी। वह तैयारी आज पेपर में काफी काम आई है। सभी प्रश्न अच्छे और आसान थे।
-अजय कुमार, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें