फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मथुरा में मिला शहर के कोयला व्यापारी का शव

विज्ञापन
हाथरस : मृतक विनोद अग्रवाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कोयला व्यापारी विनोद अग्रवाल का शव मंगलवार को मथुरा में मिलने की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शुक्रवार की शाम को मथुरा पहुंच गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। अंतिम संस्कार के बाद परिजन वहां से शनिवार की दोपहर को वापस लौट आए। परिजन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय विजय नगर निवासी 62 वर्षीय विनोद अग्रवाल मंगलवार को एकाएक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद इन लोगों ने कोतवाली सदर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार की शाम को परिजनों को यह पता चला कि मथुरा पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही शुक्रवार की शाम को परिजन वहां पहुंच गए और शव की शिनाख्त कर ली। बाद में शनिवार को शव का वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, उनके घर पर मातम पसरा रहा। विनोद अग्रवाल के पुत्र प्रतीक का कहना है कि उनके पिता के साथ आखिर क्या हुआ, इसका अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें