न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा स्थित श्री हनुमान बगीची परिसर में शुक्रवार को मेला जल विहार के तहत संगीत निशा का आयोजन किया गया। पूरी रात आर्केष्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने सतरंगी रोशनी में सराबोर मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शुभारंभ कोतवाल शिवकुमार शर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष वेदवती माहौर ने किया। मेलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश माहौर ने अतिथियों का स्वागत किया। कलाकारों ने देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई कलाकारों ने सुरीली आवाज में भजन और गीत पेश किए। बीच में पहुंचे सीओ ब्राह्म सिंह का मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर, पगड़ी बांधकर और अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर सभासद मोरमुकुट कुशवाहा, हिमांशु वार्ष्णेय, श्रीनिवास यादव, श्याम कश्यप, जितेंद्र कुमार, सभासद पति अमरपाल सिंह, ओमशरण यादव, सुरेश कुशवाहा, शब्बीर अहमद, सुरेश चंद्र सविता, नत्थी लाल पाराशर, संजय वर्मा, मनीष अग्रवाल, दीपक उपाध्याय, बौबी शर्मा, अनिल माहौर, रोहिताश माहौर आदि थे। संवाद